*विकासखंड मुख्यालय दुर्गुकोंडल में कृषि विकास विभाग योजना अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया*
दुगुकोदल ।10 मार्च 2024 विकास खण्ड दुर्गुकोंडल में कृषि विभाग विकास योजना अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन मंडी प्रांगण दुर्गकोदल में किया गया था परंपरागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन मंडी प्रांगण दुर्गुकोंदल में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि हेमंत ध्रुव जी (अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर) कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में संतो दुग्गा जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल) विशिष्ट अतिथि के रूप में देवलाल दुग्गा जी (पूर्व विधायक ) नरोतम पड़ोटी जी( कृषि सभापति जिला पंचायत कांकेर), शांति बाई बघेल जी (जिला पंचायत सदस्य), नागसाय तुलावी जी (जनपद सदस्य दुर्गुकोंदल), पार्वती शोरी जी (सरपंच ग्राम पंचायत दुर्गुकोंदल), पीलम नरेटी , अशोक जैन , फूल सिंह मंडावी जी, राम चंद कल्लो जी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही कृषि विभाग से प्रभारी उपसंचालक जितेन्द्र कुमार कोमरा सुधीर दादोरिया (सहायक संचालक कृषि कांकेर), डी. आर. कोमरा( व. कृ. वि. अधि. दुर्गुकोंदल), महात्मा तरेता, आर पी मंडावी( व. कृ. वि. अधि.), निरंजन नरेटी( कृ. वि. अधि.) और कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर से डॉ अनिल नेताम (विषय वस्तु विशेषज्ञ एग्रोनॉमी), डॉ चंदूलाल ठाकुर (विषय वस्तु विशेषज्ञ एग्रोनॉमी), डॉ किरण नागराज ( विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यानिकी) और समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गुकोंदल, बीटीएम, एटीएम आत्मा शाखा से किसान मित्र एवं समस्त क्षेत्र से कृषक गण उपस्थित रहें। जिसमे जैविक खेती मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना ,समन्वित कृषि प्रणाली साथ ही वर्तमान में संचालित कृषि विभाग के योजनाओं तथा मिलेट फसलों पर विस्तार पूर्वक जानकारी किसानों को दिया गया। किसान मेला का संचालन हिदयराम सोरी ने किया।

0 Comments