*शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर बस्तर में चतुर्थ दीक्षांत समारोह में सोनू तिवारी को एम. ए. समाजशास्त्र टॉपर को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया*
दुर्गकोंदल। शाहिद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर बस्तर से चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वन मंत्री के उपस्थिति में आयोजन किया गया था शिक्षा सत्र 2022-23 में एम ए समाजशास्त्र में टॉपर स्वर्ण पदक प्राप्त सोनू तिवारी दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया ज्ञात हो की सोनू तिवारी भानुप्रतापपुर पूर्व वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र दुर्गकोदल में पदस्थ डिप्टी रेंजर अखंडप्रताप तिवारी के सुपुत्री है जो बस्तर यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र विषय में पूरे यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त की इसके अलावा सोनू तिवारी जूलाजी में एमएससी एमफिल बी. एड. एम. एड. एवं वर्तमान में जूलॉजी विज्ञान में पीएचडी शंकरा यूनिवर्सिटी भिलाई से जारी है वही दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने पर क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी व्यापारी जनप्रतिनिधि रिश्तेदार पारिवारिक मित्र लोगों ने गौरव महसूस करते हुए उन्हें बधाई दिये है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




0 Comments