Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को पुलिस थाना द्वारा सम्मानित किया गया*।

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को पुलिस थाना द्वारा सम्मानित किया गया*।        






दुर्गूकोंदल ।अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय इंदिरा कल्याण एलेसेला , अति. पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत पैकरा के दिशानिर्देशन में थाना दुर्गुकोन्दल में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार नेताम द्वारा माँ दुर्गा स्व सहायता समूह दुर्गुकोडल के अध्यक्ष   सुखबती यादव , सचिव  सोहद्रा दुग्गा  लोगो को जागरूक कर घरेलू कचरा को इकट्ठा कर गाँव परिसर को साफ़ सुथरा करने में भूमिका निभाने के लिये एवं जागृति महिला स्वसहायता समूह दुर्गुकोन्दल की महिला समूह के अध्यक्ष  बीरो मंडावी , सचिव  सोनबती नाग को समूह के माध्यम से जागरूक करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन का लाभ आमजनों तक पहुँचाने के लिये व माँ शीतला स्वसहायता समूह के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण कर खेती को उन्नत बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए अध्यक्ष  दुकाय बाई सचिव  द्रोपती साहू को महिला दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा ‘’अभिव्यक्ति ‘’ नारी के सम्मान की जागरुकता कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के परिणाम स्वरूप सम्मानित किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत दुर्गुकोंदल की श्रीमती पार्वती सोरी एवम् थाना स्टाफ मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments