Ticker

6/recent/ticker-posts

Balrampur: 19 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी आंगनबाड़ी संघ, सरकार नहीं मानी तो नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन

19 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी आंगनबाड़ी संघ, सरकार नहीं मानी तो नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन 


छत्तीसगढ़ विजन टीवी से रिपोर्टर:- अरविंद कुमार बेक


बलरामपुर/ राजपुर। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  साहिका संघ की एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को लेकर राजपुर महामाया मंदिर परिसर में अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया की 19 सितंबर 2025 को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 



संघ की मांगों को लेकर लंबे समय से शासन प्रशासन को ज्ञापन सोंपा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में चेतावनी दी गई कि अगर सरकार के रहते मांगे नहीं मानी तो आने वाली नवंबर माह से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।


बैठक में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव, विभाग प्रमुख प्रत्युश केसरी, जिला अध्यक्ष प्रियंका मानिकपुरी, जिला महामंत्री मीरा जयसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर पुष्पा भगत, कुसमी ब्लाक अध्यक्ष सरस्वती देवी, उत्तर रवि शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, तथा सभी सेक्टर अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में सभी  पदाधिकारीयों ने एक स्वर में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की समस्याओं को लेकर अब आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। जब तक शासन स्तर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments