*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों की हड़ताल 24 वे दिन भी जारी,मांगो लेकर किया प्रदर्शन*
दुर्गूकोदल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों की हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोदल ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से रैली निकाली। रैली ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोदल के उन्मुक्त खेल मैदान से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, थाना पारा अटल चौक,मार्ग होते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोदल में संपन्न हुई।कर्मियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी कर्मियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।कोरोना काल में NHM कर्मचारी फ्रंटलाइन योद्धा बनकर दिन-रात ड्यूटी पर डटे रहे, लेकिन आज उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।18 अगस्त 2025 (सोमवार) से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, जिसके चलते जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के ब्लाक अध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया है कि संविलियन एवं स्थायीकरण पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना ग्रेड पे निर्धारण लंबित 27% वेतन वृद्धि कार्य मूल्यांकन (CR) में पारदर्शिता नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण अनुकम्पा नियुक्तिमेडिकल व अवकाश सुविधा स्थानांतरण नीति,10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमाशासन के बेरुखी एवं अड़ियल रवैया के कारण NHM कर्मियों के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। जो शासन के बेरुखी हैं, सारी जवाब दारी शासन की हैं,जब तक हमारी मांगो में लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा आंदोलन अनिश्रित काल तक चलेगा।इस अवसर पर संरक्षक अमर साहू अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, बसंत तुलावी, धर्मेंद्र सोम, अशोक ठाकुर प्रशांत मरसकोले अश्वनी सिंन्हा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

0 Comments