Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: हाई स्कूल कलंगपुरी में संकुल स्तरीय सम्मान समारोह,शिक्षा और संस्कार पर जोर*

 *हाई स्कूल कलंगपुरी में संकुल स्तरीय सम्मान समारोह,शिक्षा और संस्कार पर जोर*


*प्राचार्य एस.आर.साहू ने बच्चों को प्रेरित किया,शिक्षा के साथ संस्कार की सीख दी*


*हाई स्कूल कलंगपुरी में एकलव्य और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के विजेताओं को सम्मानित किया गया*



 दुर्गूकोंदल।हाई स्कूल कलंगपुरी में संकुल स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना के पश्चात मां सरस्वती की वंदना उमेश्वरी,ऋतु हाई स्कूल कलंकपुरी के बच्चे के द्वारा किया गया । एवं स्वागत गीत कुमारी साधना, कुमारी नमिता के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तदपश्चात नव पदस्थ प्राचार्य श्री सत्येंद्र कुमार साहू जी , श्रीमती रोशनी ठाकुर सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला गोयंदा , श्रीमती सविता सलामे सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला आमापारा सिवनी ,श्री महेश कुमार ध्रुव जी  सहायक शिक्षक बालक आश्रम पुजारीपारा  एवं एकांत  साहू जी विज्ञान सहायक हाई स्कूल कलंगपुरी का स्वागत   गुलाल,  पुष्प गुच्छ एवं पेन डायरी देकर  किया गया । साथ ही संकुल केंद्र में संकुल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक वर्ग से प्राथमिक शाला गोयंदा के बच्चे प्रथम एवं प्राथमिक शाला पुजारीपारा  के बच्चे द्वितीय स्थान प्राप्त किये। इसी प्रकार माध्यमिक वर्ग में  माध्यमिक शाला पुजारीपारा के बच्चे प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान पर माध्यामिक शाला कलंगपुरी  के बच्चे रहे हैं एवं हाई स्कूल कलंगपुरी के बच्चे भी शामिल हुए ।सभी बच्चों ईनाम प्रदान किया गया। नव पदस्थ शिक्षक के द्वारा एवं  सभी शिक्षकों के द्वारा अपना परिचय एवं अपने स्कूलों में चल रहे गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया । साथ ही प्राचार्य  सर के द्वारा सभी बच्चों को आगे बढ़ने एवं स्कूल में अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित एवं आशीष वचन कहें। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। तथा संकुल के शिक्षकों के द्वारा नेवता भोजन का आयोजन किया गया जिसमें 7 प्राथमिक शाला 3 माध्यमिक शाला एवं 1 हाई स्कूल शामिल हुए। एवं प्रतियोगिता परीक्षा एकलव्य के लिए प्राथमिक शाला कलारपारा छिन्दगांव,प्राथमिक शाला आमापारा सिवनी, प्राथमिक शाला गोयदा, प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए माध्यमिक शाला पुजारीपारा, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज माध्यमिक शाला कलंगपुरी के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य बी आर दुग्गा, सावित्री सहारे व्याख्याता, रूपलाल पटेल व्याख्याता, विनीता धुरंधर व्याख्याता, कुसाजंलि साहू व्याख्याता, प्रधान पाठक नारायण सिंह कोवची, तुलसीराम ठाकुर, आशा एक्का, जागेश्वर लाल फरदिया, शशि कला बघेल, सुमन नुरुटी, शंकर लाल चुरेंद्र,गोविंद राम देहारी, पुनीत उसेण्डी , समारथ कोरेटी,उषा प्रजापति, गौरी खडहे, चेतक कुमार गोटी, श्याम कुमार कचलाम, कार्तिक राम दुग्गा, शिवकुमार टेकाम , उदय शंकर मंडावी , लच्छन ठाकुर,बेदी लाल केमरो, राम सुरोजिया, संकुल समन्वयक बृजभूषण आर्य एवं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments