Ticker

6/recent/ticker-posts

*BELGAHNA भाजपा मंडल बेलगहना मे जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल की उपस्थिति मे सेवा पखवाड़ा हेतु आयोजित हुई कार्यशाला*

 





Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट......




बेलगहना....भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'सेवा पखवाड़ा' अभियान की तैयारियां हर राज्य में शुरू कर दी हैं. ये सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा. यह अभियान 'सेवा ही संगठन' के मंत्र पर आधारित है और देशभर में स्वच्छता, रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविरों जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा को बढ़ावा देगा.


                 जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल ने सेवा पखवाड़ा के विषय मे चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार यह 16 दिवसीय अभियान पूरे देश में चलेगा, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे. इसके तहत 17-19 सितंबर को सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जबकि 18-24 सितंबर तक मंडल स्तर पर स्कूलों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी विशेष कार्यक्रम होंगे और 2 अक्टूबर को 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के तहत खादी उत्पादों को प्रोत्साहन दिया जाएगा. इस कार्य मे पार्टी पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक सभी को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है साथ सभी कार्य मे आमजन का सहयोग लेते हुए उन्हें ही आगे आने का अवसर प्रदान करना है।



               सेवा पखवाड़ा हेतु आयोजित कार्यशाला मे रतनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, जिला से एस मनहर, संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, तिरिथराम यादव, निरंजन पैकरा, मनोहर सिंह राज, धर्मशिला ध्रुव, मंडल अध्यक्ष बेलगहना रामेश्वर राजपूत, उपाध्यक्ष चंद्रदीप साहू, महामंत्री प्रदीप कश्यप, बलदाऊ प्रसाद दुबे, रूद्र अग्रवाल, निशांत सोनी, कल्लू यादव, बजरंग जायसवाल, मनोज गुप्ता, कलावती सोनसिंह ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवमान सिंह खुसरो, अजय पटेल, कामता यादव, रायसिंह यादव, टेक राम, शिवकुमार श्रीवास, विमलेश उद्देश्य, विमलदास, गणेश राव, भूपेंद्र प्रताप, महेत्तर सिंह, संतोष पटेल, महीपत जगत, नरेश जगत, गणेश गुप्ता, वीरमन्यु, कृष्ण कुमार मसराम, कौशल यादव, गोविन्द यादव, विक्रम सिंह, सुखसागर, परमेश्वर खुसरो, योगेश कुमार दुबे, सोनसिंह ध्रुव, मनोज ध्रुव रामदुलार, श्रवण कैवर्त, राजकुमार पैकरा, बिरहुल पैकरा, मोनू प्रजापति,रमेश कुमार राठौर, पतराम सिंह, धीरन सिंह, रुपसिंह पैकरा,  विजय कश्यप, रूपचंद, रुपेश यादव, भानु प्रताप कश्यप, कैलाश शर्मा, जयप्रकाश यादव, प्रेमलाल यादव, सुरेंद्र मिश्रा, राम प्रताप सिंह, उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments