Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: व्यापारी कल्याण संघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

*व्यापारी कल्याण संघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय*



दुर्गूकोदल। व्यापारी कल्याण संघ दुर्गूकोदल की बैठक संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद सिंहा की अध्यक्षता में 10 सितंबर को संपन्न हुई। बैठक में पंजीयन के बाद आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया तथा भविष्य की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।नई दुकान खोलने वाले व्यापारी को पंजीयन हेतु ₹2001 जमा करना अनिवार्य होगा।दुर्गा उत्सव के दौरान विसर्जन के दिन सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे।किसी भी व्यापारी अथवा ग्राम के प्रमुख (गायता या पटेल, सरपंच) की मृत्यु पर ही व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद किए जाएंगे।सभी व्यापारियों को पंजीकरण शुल्क ₹500 तथा मासिक शुल्क ₹100 जमा करना होगा।

बैठक में अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर दुर्गूकोदल व्यापारी कल्याण संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य।गेदलाल लावत्रे, दीपक जैन, ओम् दुग्गा, दिनेश कुमार ठगेल,चैतूरामनरेटी,जीवन वारे, मुकेश देवांगन कुंबा चौधरी, नवीन जोशी, रमेश विश्वास, प्रशांत मंडल मोहन मोबाइल, राजा कौशिक, श्रीमती निर्मला हिडको,केशर शोरी, तुषार शांडिल्य, एवं अन्य सदस्यउपस्थित थे 

Post a Comment

0 Comments