Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: गायता जोहारनी" कार्यक्रम में सुपरस्टार अमलेश नागेश की चमक, अबुझमाड़ पर बनेगी छत्तीसगढ़ी फिल्म*

*"गायता जोहारनी" कार्यक्रम में सुपरस्टार अमलेश नागेश की चमक, अबुझमाड़ पर बनेगी छत्तीसगढ़ी फिल्म*



दुर्गूकोंदल । ग्राम पर्रेकोड़ो में आयोजित सर्कल स्तरीय "गायता जोहारनी" कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडियन और सुपरस्टार अमलेश नागेश ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिला पंचायत सदस्य देवलाल नरेटी के विशेष आग्रह पर अमलेश नागेश ने कार्यक्रम में कुछ समय के लिए भाग लिया, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।अमलेश नागेश अपनी आगामी फिल्म "दण्डा कोटूम"की तैयारी के सिलसिले में गोड़ी धर्माचार्य दादा शेर सिंह आंचला से मिलने ग्राम दमकसा जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने गायता जोहारनी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ाव को दिखाया।दादा शेर सिंह आंचला ने कहा  कि उन्होंने अबुझमाड़ जंगलों पर आधारित एक कहानी लिखी है। इस कहानी को फिल्म के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें मुख्य किरदार अमलेश नागेश निभाएंगे। आंचला जी और नागेश ने नारायणपुर अबुझमाड़ क्षेत्र का दौरा भी किया है, जहां से फिल्म का कॉन्सेप्ट विकसित हुआ है।यह फिल्म आदिवासी जीवन, बस्तर की संस्कृति और अबुझमाड़ के रहस्यमय जंगलों को उजागर करेगी।

Post a Comment

0 Comments