Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: आंगनबाड़ी केंद्र महेंद्रपुर में पोषण माह का आयोजन*

 *आंगनबाड़ी केंद्र महेंद्रपुर में पोषण माह का आयोजन*


दुर्गूकोंदल ।आंगनबाड़ी केंद्र महेंद्रपुर में बुधवार को पोषण माह का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र पर बच्चों की लंबाई और वजन नापा गया और गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक खानपान, आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां खाने की सलाह दी गई।



महिलाओं को बताया गया कि जन्म के बाद 6 माह तक बच्चों को मां का दूध पिलाएं और उसके बाद ऊपरी आहार  देना शुरू करें।मां का दूध बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होता है।आँगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदा सलाम ने कहा कि बरसात के दिनों में बच्चों को दूषित पानी न पिलाएं, गीले कपड़े न पहनाएं और हमेशा गर्म खाना दें। साथ ही हाथों को साबुन से नियमित धोने की सलाह दी गई।इस अवसर पर मीना उयके,हेमलता जैन,मनीषा सलाम,सुमित्रा कोठारे उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments