Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गूकोंदल में आत्मा योजना के तहत मूंग और उड़द फसल का प्रदर्शन*

 *दुर्गूकोंदल में आत्मा योजना के तहत मूंग और उड़द फसल का प्रदर्शन*



दुर्गूकोंदल।विकासखंड   दुर्गूकोंदल अंतर्गत ग्राम  दुर्गूकोंदल और ग्राम  दियागांव में आत्मा योजना के तहत मूंग और उड़द फसल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों को उन्नत बीजों का निःशुल्क वितरण कर बीजोपचार एवं बुवाई की विधि संबंधी जानकारी दी गई।ग्राम  दुर्गूकोंदल में कृषक लालजी राम के खेतों में मूंग फसल (किस्म आईपीएम 205-7 विराट) का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रति एकड़ 8 किलोग्राम बीज का निःशुल्क वितरण कर बीजोपचार की जानकारी दी गई।इसी प्रकार ग्राम  दियागांव में कृषक देवीराम के खेतों में उड़द फसल प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसानों को किस्म इंदिरा उड़द प्रथम का प्रति एकड़ 8किलोग्राम बीज निःशुल्क प्रदान कर बीजोपचार और बुवाई की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही दलहनी फसलों के महत्व एवं उनके पोषण तथा आर्थिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात किसानों कीसहभागिता से बुवाई कार्य भी करवाया गया कार्यक्रम में बलवंत बघेल (असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर), रामदयाल गोटा (कृषक मित्र) सहित बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे। उपस्थित कृषकों ने इस पहल को कृषि उत्पादन बढ़ाने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर किसानों को बताया गया कि आत्मा योजना का उद्देश्य उन्नत कृषि तकनीकों और बीजों को किसानों तक पहुंचाकर उनकी आय में वृद्धि करना और क्षेत्र की कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है।

Post a Comment

0 Comments