*महिला मोर्चा का कमान क्षेत्र की बहुत के हाथ,प्रथम आगमन पर जोशीला स्वागत*
रिपोर्टर --जयविलास शर्मा
*विभा बोली बुजुर्गों और पुरखों का आशीर्वाद लेने आयी हूं भाजपा में परिवार वाद नहीं इसलिये अंतिम छोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
*गरियाबंद* --भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी आज देवभोग पहुंची।यहां भाजपा और झाखरपारा मंडल के अलावा नगर पंचायत देवभोग के महिला पार्षदों ने नगर में जगह जगह स्वागत किया।स्वागत झराबहाल से शुरू हुआ तो विश्राम गृह तक सिलसिला चलता रहा।भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मंजू नायक,समेत प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी साथ साथ चल रहे थे।विश्राम गृह में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,भागीरथी मांझी,चंद्र शेखर सोनवानी,मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल,भगवानों बेहरा, भाजयूमो जिला अध्यक्ष माखन कश्यप की मौजूदगी में स्वागत हुआ,गोहरा पदर में जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
*भाजपा एक संगठन नही,मजबूत परिवार है* _
स्वागत सत्कार के बाद विभा अवस्थी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताया,कहा कि देवभोग के कार्यकर्ताओं की पहचान दिल्ली तक है।विषम परिस्थितियों में भी पार्टी के प्रति अडिग रह कर संगठन के पक्ष में चुनाव परिणाम करने में यहां के लोगों की भूमिका अहम होती है।मै भी इसी क्षेत्र की बहु हु,संगठन ने आज मेरे कंधे में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।आप अभी के मदद के बिना इसका भलीभांती निर्वहन करना संभव नहीं होगा।विभा ने आगे कहा कि,विश्व का एक मात्र संगठन भाजपा भी जो अपने प्रत्येक सदस्य को परिवार मानता है।इस परिवार मजबूती के लिए हम सब संकल्पित हैं।सभा को डमरूधर पुजारी ने भी संबोधित कर कहा कि हमारे निष्ठा का परिणाम है आज इस क्षेत्र की बहु को संगठन ने बड़ी जवाबदारी दिया है।
*क्षेत्र की बहु को मिली जवाबदारी,इसलिए 32 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया*
_ आज विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के महिला नेत्री अनिता उपाध्याय के नेतृत्व में नगर के 32 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया।भाजपा नेत्री शीतला पांडेय, योगनिता मांझी, प्रतीभा पाण्डेय ने कहा कि पहली बार संगठन ने क्षेत्र की बहु को शीर्ष नेतृत्व का दायित्व दिया है।जिले में महिला संगठन मजबूत होगी।आने वाले दिनों में महिलाएं भाजपा में बढ़ चढ़ कर जुड़ेंगी।

0 Comments