Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: सक्ती में 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म: बाजार ले जाने के बहाने लेकर गया था आरोपी, फिर किया दुष्कर्म, 45 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार*

 सक्ती बड़ी ख़बर 

14/092025

*सक्ती में 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म: बाजार ले जाने के बहाने लेकर गया था आरोपी, फिर किया दुष्कर्म, 45 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार* 



सक्ती जिले में 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम को बाजार ले जाने के बहाने घर से लेकर गया था। फिर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने थाने मे घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुलिस चौकी छपोरा क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय मासूम अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही दूजराम सोनवानी (45 वर्ष) वहां पहुंचा और मासूम को बाजार ले जाने के बहाने घर से लेकर चला गया। आरोपी उसे बाजार ना ले जाकर अपने घर ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म करके छोड़ दिया। शरीर में दर्द होने पर मासूम ने पूरी बात अपने घर वालों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की शिकायत दर्ज कराई। 


SDOP मनीष कुंवर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को साक्ष्य संकलन करने के लिए बुलाया गया। अपराध साबित होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137, 127, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्यवाही की गई है।

Post a Comment

0 Comments