Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: बलरामपुर में 2 बैलों की अवैध तस्करी रोकी, 3 आरोपी सलाखों के पीछे।

 बलरामपुर में 2 बैलों की अवैध तस्करी रोकी, 3 आरोपी सलाखों के पीछे।    

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ स्थित जमडी बरपतरापारा में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया है। प्रार्थी भगत राम द्वारा दी गई सूचना के आधार पर, शंकरगढ़ थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पनसाय के घर के पास से एक बंद गाड़ी में ले जाए जा रहे 02 रास बैलों को बचाया। यह घटना रात्रि करीब 10:30 बजे की है, जब भगत राम ने कुछ लोगों को बैलों को प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर जबरन वाहन में भरते देखा था।



पुलिस दल के मौके पर पहुंचते ही, सुमो वाहन में लोड किए गए बैलों के पैरों और गले में बंधी प्लास्टिक की रस्सियों को काटकर उन्हें नीचे उतारा गया। आरोपियों द्वारा इन 02 बैलों को लगभग 20,000/- रुपये कीमत का अवैध रूप से कटिंग के लिए झारखंड ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में, शंकरगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधि. 1960 की धारा 11 (1) (घ) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान, घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग के टाटा सूमो वाहन क्रमांक जेएच 01 एजे 4249 और दोनों बैलों को दिनांक 11/06/2026 को विधिवत जब्त कर लिया गया।

प्राथमिक विवेचना में आरोपी फिरनू नायक, विजय नायक, और पनसाय के विरुद्ध पर्याप्त आपराधिक सबूत पाए गए। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर, तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद, दिनांक 11/06/2026 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments