Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: पंडो समाज ने भूमाफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा, राज्यपाल-मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

पंडो समाज ने भूमाफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा, राज्यपाल-मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन



छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समाज के लोगों ने भूमाफियाओं के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और भूमाफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की। समाज के सदस्यों का आरोप है कि भूमाफिया उनकी जमीनों पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर रहे हैं, जिसके कारण उनके सामने आजीविका और आवास का गहरा संकट उत्पन्न हो गया है।


इस प्रदर्शन के बाद, पंडो समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से पंडो समाज की जमीनों को कब्जामुक्त कराने, इन भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और आदिवासी समुदाय के भूमि अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। रामचंद्रपुर विकासखंड से आए इन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्रता से कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और भी तीव्र करेगे। 

Post a Comment

0 Comments