Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

 चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार                                           

 सामरीपाठ थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह घटना पश्चिमपारा के सुगदू बिरिजिया की मौखिक रिपोर्ट पर 11 जून 2026 को सामने आई थी, जिसके आधार पर थाना सामरीपाठ में मर्ग कायम कर धारा 194 भा. न. सु.सं. के तहत कार्रवाई शुरू की गई।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांच में पाया गया कि 10 मई 2026 दिन बुधवार को आरोपी अर्जुन उर्फ टॉवर और उसकी पत्नी बजन्ती बिरिजिया दोनों अलग-अलग साप्ताहिक बाजार टाटीझरिया गए थे। बाजार से लौटते समय अर्जुन नगेशिया को गांव के कुछ लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी बजन्ती बिरिजिया इंदर घर के सामने पकरी पेड़ के नीचे किसी व्यक्ति (छन्दन बिरिजिया) के साथ सोयी हुई है। अर्जुन नगेशिया ने मौके पर जाकर देखा तो बजन्ती बिरिजिया को छन्दन बिरिजिया के साथ सोते हुए पाया, जिस पर उसने चरित्र शंका करते हुए अपनी पत्नी के साथ हाथ, मुक्का, पैर और डंडे से गंभीर मारपीट की। इस मारपीट के कारण बजन्ती बिरिजिया की मृत्यु 11 जून 2026 को हो गई।

घटना के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में और फोरेंसिक टीम की उपस्थिति में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्राप्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर, आरोपी अर्जुन उर्फ टॉवर नगेसिया के खिलाफ धारा 103 (1) भा. न्या. सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान, आरोपी अर्जुन उर्फ टॉवर नगेसिया को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने घटना वाले दिन अपनी पत्नी मृतिका बजन्ती मैं गैर मर्द के साथ सोते देखकर हाथ मुका और डंडे   से मारपीट करने को स्वीकार कि इसके बाद पुलिस ने हिरासत  में लेकर न्यायिक  अभिरक्षा  में   जेल भेज दिया  है।

Post a Comment

0 Comments