बलरामपुर रक्षित केंद्र में साप्ताहिक परेड, नई गाड़ियों को मिली हरी झंडी
बलरामपुर के रक्षित केंद्र मैदान में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। परेड के दौरान बेहतर टर्न आउट और प्रदर्शन करने वाले 04 अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। परेड के बाद ओ. आर. लेकर अनुशासनहीनता के 04 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आवंटित 01 बस और 18 मोटरसाइकिलों का शुभारंभ किया गया, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, मो. याकूब मेमन सहित निरीक्षक सुनील केरकेट्टा, देवेंद्र ठाकुर, सुशील चंद कर्ष, राजेंद्र यादव, सुधीर मिंज, प्रशिक्षु सूबेदार ज्योति साहू और मुख्यालय व नजदीकी थाना-चौकी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments