Ticker

6/recent/ticker-posts

GARIYABAND: तस्कर अब गांजा तस्करी के नये तरीके अपना रहे तरीके देख पुलिस भी सकते में

 तस्कर अब गांजा तस्करी के नये तरीके अपना रहे तरीके देख पुलिस भी सकते में


*राजस्थान कोटा के दो आरोपी को तस्करी करते मैनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 


गरियाबंद --मादक पदार्थों और द्रव्यों के तस्करी मामले पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के सख्त निर्देश के बाद पुलिस फिक्स पाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग में जुटी है देवभोग राजिम छुरा के बाद कुछ ही दिनों में मैनपुर में दूसरी बार तस्करी का एक और खेप पकड़ाया तस्करी  के नायब तरकीब को देख इस बार तो पुलिस भी सकते में हैं तस्करों जितनी भी तरकीब लगा रहे गरियाबंद पुलिस कारवाई के लिये तस्करों से एक कदम आगे है दो स्कूटी दो आरोपी 4लाख बाजारू किस्मत के  8 किलो गांजा तस्करी के नायब तरकीब को भेद गयी मैनपुर की पुलिस राजस्थान कोटा जिला के किशन कुमार पिता बाबूलाल भील और शिवप्रसाद सैनी पिता अर्जुन लाल को गिरफ्तार कर 20 ख नारकोटिक्स के तहत कारवाई पर जुटी है।



तरीका देखो भाई स्कूटी के गुप्त हिस्सों में गांजा के बंडल छुपाकर कर रहे थे तस्करी


तु डाल डाल मैं पात पात वाले कहावत को सार्थक करते दिखी मैनपुर पुलिस, तरीक़ा ऐसा कि पुलिस भी एक सकते में राजस्थान के ये दो तस्कर स्कूटी के गुप्त स्थानों पर अवैध गांजा के पैकेट को छुपाकर तस्करी को अंजाम दे रहे थे तस्करी सोचें थे पुलिस को चकमा देकर तस्करी को चमकायेंगे पर ऐसा नहीं हुआ पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र के चलते 07 जुलाई को ही इसकी भनक लग गयी थी और तस्करों के तस्करी का ये नायब तरीका धराशाई हो गया।

Post a Comment

0 Comments