थाना – गैंदाटोला जिला राजनांदगांव
महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले पर गैंदाटोला पुलिस की सख्त कार्यवाही,
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल
आरोपी के कब्जे से 35 नग पौवा शीशी देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संत्रा महाराष्ट्र निर्मित , प्रत्येक पौवा में 180 एमएल भरी हुई सीलबंद , कुल 6.300 लीटर कीमती 3150/- रूपये , एव शराब बिक्री रकम 2000/- रूपये
आरोपी का नाम- विनय कोल्हे पिता स्व0 दाउलाल कोल्हे , उम्र- 23 साल , ग्राम जोशीलमती , थाना गैंदाटोला , जिला राजनांदगांव , छ0ग0,
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री, अवैध गांजा बिक्री , असामाजिक तत्वों , के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं , इसी अभियान के तहत दिनांक 10.07.26 को मुखबरी से सुचना मिला कि ग्राम जोशीलमती में एक व्यक्ति कचरा शेड के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है , कि सुचना पर मौके पर नाकाबंदी – रेडकार्यवाही कर , आरोपी के पास से कुल -35 नग पौवा शीशी देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संत्रा महाराष्ट्र निर्मित , प्रत्येक पौवा में 180 एमएल भरी हुई सीलबंद , कुल 6.300 लीटर कीमती 3150/- रूपये , एव शराब बिक्री रकम 2000/- रूपये को समक्ष गवाहान के धारा सदर में जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया, एवं विधिवत कार्यवाही करते हुये मौके पर गिर0 किया , जुर्म अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया ।

0 Comments